STORYMIRROR

Shivanand Chaubey

Inspirational

4  

Shivanand Chaubey

Inspirational

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन

1 min
40

रक्षा बंधन बहनों के 

रक्षा का फर्ज बताता है,

अपनी हो या हों पराई

सबका सम्मान सिखाता है।


बहन के प्रति समर्पण त्याग 

और बलिदान की गाथा,

वचन रक्षा के दायित्वों का 

प्रेम, स्नेह की परिभाषा।


ये केवल सूत्र रक्षा का नहीं

भावों का बंधन है,

भाई के प्रति बहन के नेह का 

ये अभिनन्दन हैं।


बहन उपहार ईश्वर की 

बड़े सौभाग्य से मिलती,

नहीं जिसकी बहन उसकी

कलाई सुनी हैं रहती।


सभी भाई यही प्रण ले

करे सम्मान बहनों का,

अधूरा घर हैं बिन इनके

रखे सब मान बहनों का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational