STORYMIRROR

Suresh Sachan Patel

Inspirational

4  

Suresh Sachan Patel

Inspirational

एकांतवास

एकांतवास

1 min
400

मन की एकाग्रता बढ़ाने को

चित्त को शांति दिलाने को

एकांत वास में जाना होगा

नया जोश फिर भरना होगा


दुखों को तन से दूर करेगा

मन को तेरे शुद्ध करेगा

जीवन फिर गतिशील बनेगा

नया रूप नया गीत बनेगा


असीम शांति मन में आएगी

क्रिया शीलता बढ़ जाएगी

सहन शक्ति और शांति मिलेगी

एकांत वास से नई शक्ति मिलेगी।


जीवन का एक मर्म मिलेगा

जीने का नया धर्म मिलेगा

ज्ञान चक्षु खुल जाएॅ॑गे सारे

लगेगी दुनिया सुंदर प्यारे


एकांत वास में कुछ समय बिताओ

नई ऊर्जा तन मन में पाओ

सब को तुम यह ज्ञान कराओ

जीवन को तुम स्वर्ग बनाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational