STORYMIRROR

Neerja Sharma

Comedy Inspirational Thriller

4  

Neerja Sharma

Comedy Inspirational Thriller

हाय रे मोबाइल

हाय रे मोबाइल

1 min
196

हाय रे मोबाइल 

तूने हमारी जान खाई 

ना तुम होते 

ना हमें पढ़ना पढ़ता 

लोकडाऊन में भी मजे करता।


मम्मी से कुछ पूछो

 तो जवाब आता

 मोबाइल है ना देख लो।

 पापा से पूछो तो जवाब आता

 मम्मी है ना उनसे पूछो।


छोटा सा मैं बच्चा

उम्र का में कच्चा

किसको बताऊँ मैं कितना सच्चा।


मम्मी पापा दोनों फोन में मग्न

मैं बेचारा किताबों के बोझ से भग्न

क्या करूँ यही सोच देखूँ गगन।


हे प्रभु कुछ मुझ पर तरस खाओ

माँ पापा का

फोन गायब कर जाओ

उन्हें भी बेटे की याद दिलाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy