STORYMIRROR

Monika Raghuwanshi

Romance

3  

Monika Raghuwanshi

Romance

हाल ऐ दिल

हाल ऐ दिल

2 mins
104

हाल ऐ दिल अपना कभी तुमने ना सुनाया,

हम परेशान रहे इसी में बस तुम्हे मजा आया !!

जब मैंने सोचा जब मैंने चाहा तुम्हे ही पास पाया ,

पर तुमने ना कभी जरूरत समझी,ना पास बुलाया,

याद तो आती होगी तुम्हे भी पर ना कभी दिखाया,

हाल ऐ दिल अपना कभी तुमने ना सुनाया,

हम परेशान रहे इसी में बस तुम्हे मजा आया !!

खोल के रख दिया दिल हमने अपना सामने तुम्हारे,

काश! तुम भी बन जाते ऐसे ही सिर्फ हमारे,

पर तुम्हे तो दुनिया के थपेड़ो ने ही डराया,

हाल ऐ दिल अपना कभी तुमने ना सुनाया,

हम परेशान रहे इसी में बस तुम्हे मजा आया !!

ना जीते हुए भी जीते है हम तेरी बेरुखी के साथ,

कसूर इतना है बस कि चाहत है मेरी तेरे साथ,

गम तो तुम्हे भी है जुदाई का पर जाताना ना आया,

हाल ऐ दिल अपना कभी तुमने ना सुनाया,

हम परेशान रहे इसी में बस तुम्हे मजा आया !!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance