STORYMIRROR

Ramashankar Roy 'शंकर केहरी'

Romance

4  

Ramashankar Roy 'शंकर केहरी'

Romance

गुजारिश

गुजारिश

1 min
207

कितना अच्छा हुआ हम नजरो से दूर हो गए

तन की दूरी बढ़ी और मन से करीब हो गए ।

तेरी एक झलक को यहाँ तरसती थी आँखे

मनचाहे रूप मे सजाती, अब मेरी बंद आँखे।

पहले बातों की बात बनती बात बनते बनते

मन बहलता अब हवाओं से तेरी बात कहते ।

कई बार सहमी होंगी हाथें तुझे छूते - छूते

सपनों में बडे करीब होते हो सोते - सोते ।

मान लूँ कैसे तुझे नहीं सताती होंगी मेरी यादें

उन लम्हों में याद करना,अपने सपने मेरे वादे।

फिर से कह दो ना , भूली नहीं वो चांदनी रातें

कैसे भूल पाएंगे हम उन बीती रातों की बातें ।

पिया घर न गिराना आँसू प्रीतम की बेरहम जुदाई पर

पलभर के लिए पलकें बंद कर लेना अंतिम विदाई पर ।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance