STORYMIRROR

कवि काव्यांश " यथार्थ "

Tragedy Inspirational

4  

कवि काव्यांश " यथार्थ "

Tragedy Inspirational

गर्व से गर्वित - प्यारा हिंदुस्तान

गर्व से गर्वित - प्यारा हिंदुस्तान

1 min
331

गर्व से गर्वित - प्यारा हिंदुस्तान


मुझे गर्व है इस माटी पर,

यह जन्मभूमि हमारी महान हैं ,

जहाँ बहती हैं गंगा-यमुना,

गर्व से गर्वित प्यारा हिंदुस्तान है।


वीरों शूरवीरों की यह भूमि रही,

इतिहास यही दोहराता है,

हर जन जन के रग-रग में

देशप्रेम का संचार बल खाता है।


तिरंगे की बात निराली,

ये आन-बान और शान हैं,

इस पर लाखों वीर शहीद हुए,

यही सदा इसकी पहचान है।।


शौर्य हमारा अद्वितीय,

हम न झुकेंगे, न डरेंगे,

राष्ट्र की सेवा में हर पल,

तन-मन-धन सब वारेंगे।


धरती अपनी माँ के जैसी,

चरणों में शीश नवाऊँ,

इसके मान की रक्षा को,

अपनी हर कठिनाई सह जाऊँ।


भाव है अनेकता में एकता की,

यह धरा बनी सदा साक्षी है,

हैं हिंद, हमारी पहचान है,

हमको सदा इस पर नाज हैं।


मुझे गर्व है इस माटी पर,

यह जन्मभूमि हमारी महान,

जहाँ बहती है गंगा-यमुना,

गर्व से गर्वित प्यारा हिंदुस्तान है ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy