STORYMIRROR

Vandana Kumari

Abstract Inspirational

4  

Vandana Kumari

Abstract Inspirational

गणतंत्र भारत

गणतंत्र भारत

1 min
325

आया 26जनवरी का दिन गर्वपूर्ण भाव जगाने वाला

गणतंत्र भारत का परिचायक मन प्रफुल्लित करने वाला

क्यों ना हो अद्भुत देशभक्ति भाव स्मरण

इस दिन राष्ट्र बना था संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न

विश्व का विशालतम संविधान बन दिखाई क्षमता


इसके तत्व एकता और अखंडता

प्रदर्शित किया ऐसा साम्राज्य बना सर्वोत्तम गणराज्य

अनेक संविधानों का ऐसा योग

जिसका उच्चतम भाव हम भारत के लोग

पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक राष्ट्र इसकी काय


सारांश इसका सामाजिक आर्थिक राजनैतिक न्याय

इसका मूल भाव विश्वास धर्म उपासना की स्वतंत्रता

जो प्रदान करे हम नागरिकों को अवसर की समानता

26जनवरी के राष्ट्रीय उत्सव पर झूमे गाए


परेड से मन आनंदित करे 

वन्दे मातरम के नारे लगाए

लोकतंत्र की सजी झांकी देखकर गर्व करे

जय भारत का राग गाकर वीर शहीदों को नमन करे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract