STORYMIRROR

Vandana Kumari

Inspirational

4  

Vandana Kumari

Inspirational

शक्ति प्रमाण नारी

शक्ति प्रमाण नारी

1 min
351

समाज के हर आडंबर पर कर प्रहार 

सिद्ध किया हर बार

मै नारी अबला नहीं

 मै प्रमाण शक्ति का

मै प्रमाण अद्भुत तेज का

मै प्रमाण अतुलनीय धैर्य का

मै कोई मिट्टी की मूरत नहीं

मै प्रमाण हूं सहनशीलता का

मुझे कमतर आंकने की भूल ना करो 

मै प्रमाण अप्रतिम शौर्य का

मै आधारशिला सकल विश्व की 

मै जीवनदायिनी इस जग की

कभी मातृत्व सिद्ध करती

कभी पतिव्रता नारी रूप धरती

कभी भगिनी कभी पुत्री 

अनेकों अवतारों में अपना अस्तित्व गुमाए जीती

मै चंद्रोज्वला कीर्ति वाली

मै स्नेहसिक्त ममतामय प्रथिता

मै ही गार्गी मै ही मैत्रेई मै ही लोपामुद्रा 

मै ही घोषा मै ही सिकता मै ही अपाला

दुर्गा भी मै ही सरस्वती भी मै ही

लक्ष्मी भी मै ही लक्ष्मीबाई भी मै ही

ये हाथ नहीं सिर्फ चूड़ियों के लिए नहीं

जरूरत पड़ी करने को कोई कोई वार

इन हाथो में सजेगी तलवार 

समाज के हर आडंबर पर कर प्रहार

सिद्ध किया हर बार

मै नारी अबला नहीं

 मै प्रमाण शक्ति का।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational