STORYMIRROR

Vandana Kumari

Abstract Inspirational Others

4  

Vandana Kumari

Abstract Inspirational Others

विश्व शिरमोर भारत

विश्व शिरमोर भारत

1 min
263

विश्वगुरु है जो सम्पूर्ण संसार में महान

वो है मेरा भारत महान

अनूठी है जिसकी आन बान शान

वो है मेरा भारत महान

 जिसने जगाया सम्पूर्ण जग में

वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश 

दूसरे राष्ट्र वाले को भी जो ना लगे परदेश

सोने की चिड़िया माना गया जिसका नाम

वो है मेरा भारत महान

नालंदा तक्षशिला जैसी महान

 शिक्षा नगरिया जहां रही विराजमान

द्रोणाचार्य जैसे गुरुओं 

एकलव्य जैसे शिष्यों ने बढ़ाया जहां मान

वो है मेरा भारत महान

योग गुरु पतंजलि चिकित्सक चरक ,सुश्रुत

नीति विशेषज्ञ चाणक्य ने दिया जहां अपार ज्ञान

वो है मेरा भारत महान

मर्दानी झांसी वाली रानी

जिस हेतु समर्पित किए अपने प्राण

भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने जहां किया बलिदान

वो है मेरा भारत महान 

हर दिशा में अलग है भाषा

हर कोने में अलग अलग रहन सहन

अलग अलग राज्यों के अलग है परिधान

अलग धर्म अलग संस्कृति के बावजूद 

विविधता में एकता है जिसकी पहचान

वो है मेरा भारत महान



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract