STORYMIRROR

Vandana Kumari

Abstract Inspirational

4  

Vandana Kumari

Abstract Inspirational

"बन जाऊंगी काबिल एक दिन"

"बन जाऊंगी काबिल एक दिन"

1 min
341

बन जाऊंगी काबिल एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं

मिल जाएगी मंजिल एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं

देखें है ख्वाब मैने कुछ धुंधले से कुछ अधूरे से

हो जाएंगे पूरे एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं


जब भी बढ़ते कदम आगे ,

मंजिल पथ पर दिखता

 दरिया जटिलता का तूफान मुसीबतों का

झोंका आंधी का भंवर चक्रवात का

सोच कदम रुक जाते

फिर उम्मीद की किरण कहती

रास्ता देगा दरिया


थम जाएंगे आंधी तूफान

शांत हो जाएगा चक्रवात

इस उम्मीद से जी रही हूं

बन जाऊंगी काबिल एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं

मिल जायेगी मंजिल एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं


खुद पर हो अगर विश्वास

हर कठिनाई से लडने का हो सामर्थ्य

लक्ष्य प्राप्त करने की हो ज्वाला

तो नहीं कुछ नामुमकिन इस उम्मीद से जी रही हूं

बन जाऊंगी काबिल एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं

मिल जायेगी मंजिल एक दिन इस उम्मीद से जी रही हूं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract