STORYMIRROR

Er Rashid Husain

Tragedy

4  

Er Rashid Husain

Tragedy

ग़ज़ल

ग़ज़ल

1 min
0

ग़ज़ल ये किसने कहा ग़म के ज़माने नहीं आते पर दोस्त हमें अश्क़ बहाने नहीं आते गुज़रे हुए क्यों अब वह ज़माने नहीं आते आते हैं नए लोग पुराने नहीं आते क्यों शहर-ए- ख़ामोशा के खंडहर दे दिए मुझको बच्चे भी यहाँ शोर मचाने नहीं आते लकड़ी के मकानों में चराग़ाँ ना करो तुम हम साए यहाँ आग बुझाने नहीं आते हम इश्क़ में कुछ इसलिए नाकाम रहे हैं क़िस्से हमें उल्फ़त के सुनाने नहीं आते इस तरह छोड़ के जाते ना कभी तुम शायद हमे रिश्ते ही निभाने नहीं आते जाना ही अगर था तुम्हें इस तरह बिछड़कर बेहतर था कि तुम प्यार जगाने नहीं आते कब तक तुझे बहलाने के समान करूँ मैं ए दिल क्यों तुझे दर्द मिटाने नहीं आते जिस दिन वो पगली मेरी दुनिया से गई है क़िस्मत में बहारों के ज़माने नहीं आते किस तरहा तेरे ग़म की हिफाज़त मैं करूँगा ग़म मुझ को किसी तरहां छुपाने नहीं आते इस तरह से उजड़े हैं यहाँ घोंसले राशिद पंछी भी यहाँ रात बिताने नहीं आते इंजीनियर राशिद हुसैन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy