STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Comedy Others

4  

SUNIL JI GARG

Comedy Others

गेम ओवर क्रिकेट का

गेम ओवर क्रिकेट का

1 min
283

गेम ओवर जैसा एक गेम 

दस तारीख को गया खेला 

पूरा देश दिल से गया हिल 

लगा कि लुट गया हो मेला 


क्रिकेट के दीवाने देश ने 

ऐसी हार बरसों से न देखी

कहाँ हमारे मीडिया चैनल 

बड़ी ही बघार रहे थे शेखी


इंग्लैंड से हारे तो ऐसा लगा 

जैसे ईस्ट इंडिया कंपनी आई 

पाकिस्तान की बात अलग है 

वो तो अपना बिछड़ा सा भाई 


हमसे मैच गया न पूरा देखा 

हम ग्यारह और वो बस दो 

रह गए ये अपने कागज़ी शेर 

ज़्यादा बात बस रहने ही दो 


एक रोटी कम खा लेंगे पर 

डोनेशन अब हॉकी को देंगे 

राष्ट्रीय खेल कबसे हुआ पीछे 

अब से ज़रूर तस्वीर बदलेंगे 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy