STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Tragedy Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Tragedy Inspirational

"गौ पर संकट"

"गौ पर संकट"

1 min
362

गौ माता पर आया, संकट घनघोर

लम्पि बीमारी ने किया, बड़ा सोर

गौ माता की दी, इसने सांसे तोड़

यह छीन रही है, गो वंश की भोर


लम्पि बीमारी बड़ी ही मुँह जोर

हाथ जोड़ करे, प्रार्थना, चहुँ ओर

मिट जाये, इस बीमारी का जोर

आओ दुआ में उठाये कर, हर ओर


गिरजाघर में मनाये, रब सिरमौर

गुरद्वारे में मत्था टेक, लगाये धोक

हे परमात्मा, हे प्रभु, हे खुदा, हे रब,

सुन बेजुबां की आवाज, कमजोर


यही गर इंसानों में होता न रोग

चीख, पुकार का मच जाता, सोर

सरकारें हो जाती, जाग्रत चहुँ ओर

गौ वास्ते लगाये शक्ति, पुरज़ोर


ताकि मिट जाये लम्पि बीमारी रोग

आओ अच्छे कार्य की सब करे, होड़

ट्विटर, व्हाट्सप, फेसबुक आदि से

सोई हुई, सरकार पर लगाये, जोर


गोवंश का, फैलाये, संदेश हर ओर

साथ कान्हा को यह बोले, हर भोर

हे केशव कर कृपा लंपि का दे, तोड़

तेरी प्रिय गायें पा रही कष्ट घनघोर


बजा दे, बंशी, जिससे मिटे लम्पि रोग

तेरी कृपा से गायें होगी, प्रभु निरोग

गौ माता पर आया, संकट घनघोर

केशव दया कर, मिटा लम्पि मुँह जोर


फिर से आये रंभाने का मधुर सोर

आओ करे, हम लोग प्रार्थना हर रोज

मिट जाये लम्पि का यह दुसाध्य रोग

गो सेवा से, करे कृष्ण भक्ति हम लोग



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama