STORYMIRROR

Priyank Khare

Drama

4  

Priyank Khare

Drama

"गांधी जी के तीन बन्दर "

"गांधी जी के तीन बन्दर "

1 min
24K

गांधी जी के विचारों से 

हम सबको अवगत होना

बुराइयों से मुख मोड़ लो 

यह बापू का है कहना


बुरी नज़र है आपकी 

या बुरा कर रहें लोग

मत देखो यैसे कार्यो को

करते हैं जो लोग रोज़


सच्चाई के मार्ग में 

नित नवीन रखो कदम

बुरी बातों को मत सुनो

बातें अच्छी सुने हम


जिह्वा घातक अश्त्र है

वाणी को दो विराम

सर्वत्र मीठा बोलने से

बन जाते बिगड़े काम


अहिंसा है परम् धर्म

बापू का ये सम्बोधन

मन मे यह दीप्ति हो

अमल करें जन जन


सदाचार सन्देश लिए

गांधी जी के तीन बन्दर

कर्तव्य मार्ग में डटे रहें

गतिमान रहे निरन्तर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama