STORYMIRROR

Priyank Khare

Comedy

3  

Priyank Khare

Comedy

"जोकर की खूबी"

"जोकर की खूबी"

1 min
11.7K

लाल होंठ नाक है गोल

बच्चों का मन बहलाता


हँसता लुभाता लोगो को

तभी तो जोकर कहलाता


रंग बिरंगे कपड़ों पर

रंगीन नज़र ये आता


अजीब है हरकत इसकी

देख देख यूँ मन हर्षाता


काली है आँखें इसकी

चेहरा सफेद नज़र आता


अनोखी है छवि इसकी

मन प्रफुल्लित हो जाता


दुख से ग्रसित लोगो में

ख़ुशियों का किरदार निभाता


जोकर हंसी का पात्र है

सर्कस में ये काम आता


विचित्र अभिनय द्वारा 

खूब सारे ये पैसे कमाता


अपनी कला प्रसिद्धि हेतु

सम्पूर्ण दुनिया में जाना जाता



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy