STORYMIRROR

Priyank Khare

Abstract Others

4  

Priyank Khare

Abstract Others

"निरोगी काया"

"निरोगी काया"

1 min
24.2K

स्वस्थ रखो तन को मन को रखो शांत

जीवन है यह अमूल्य जरूरी है व्यायाम


आहार हो सन्तुलित न हो गरिष्ठ पदार्थ

हल्के भोज्य पदार्थ का सेवन करो आप


जिम में करो वर्कआउट या सुबह की सैर

ताजे फल हों व सब्जियां जंक फूड से बैर


स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे जो भी इंसान

मुक्त रहता वो रोग से,मिलता नित आराम


चिंता से परे हैं जो रहते स्वस्थ व अनुकूल

चिंतित मन की व्यथा से सदा रहे प्रतिकूल


उत्तम स्वास्थ्य बना रहे यह दृढ़ हो विश्वास

निरोगी काया के प्रति नित नए करें प्रयास


चिंतन की नित साधना से स्वस्थ रहे शरीर

आरोग्य रहे तन सदैव तो मन न हो अधीर



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract