STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Tragedy Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Tragedy Inspirational

एकांत

एकांत

1 min
24

एकांत होता अकेले रहना या रह जाना

सबने इसका अर्थ अलग तरह से माना

प्रेम जोड़ियों को एकांत बहुत ही भाता

उन्हें भीड़ भाड़ में रहना ज़रा न सुहाता 

परिवार की परवरिश को पति घर से दूर

हिस्से में एकांत मिले पत्नी होती मजबूर

बेटे को परदेस भेज खुश होते पिता माता 

बाद में उनकी क़िस्मत में एकांत ही आता

परीक्षा के समय छात्रों को मिलता एकांत

तब वे अभ्यास करते मन को करके शांत

एकांत में इंसान ख़ुद से भी है बातें करता

ख़ुद जवाब देता जो सवाल ख़ुद से करता

एकांत अच्छा या बुरा परिस्थिति पर निर्भर

यह मन की दुविधा दूर करे हम सोचें अगर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama