STORYMIRROR

S Ram Verma

Romance

3  

S Ram Verma

Romance

एक शख़्स

एक शख़्स

1 min
268

मेरे होने की वजह है वो एक शख़्स

पर मुझ से खफ़ा है वो एक शख़्स


एक उम्र से मुझसे दूर है वो लेकिन 

फिर भी इस दिल में रहता है वो एक शख़्स


उसके बिना मैं ज़िन्दा ही नहीं होती

मेरे जीने की आस है वो एक शख़्स


उस के बिना मैं तो मैं नहीं रहती ,

क्या मेरे इस जिस्म का दिल है वो एक शख़्स


मेरे दिल की ख़्वाहिशें एक सिर्फ वो जानता है

किस क़दर मुझसे परिचित है वो एक शख़्स


उस से मेरा उतना ही मेल मुमकिन है 

इस क़दर इस रूह का लिबास है वो एक शख़्स !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance