STORYMIRROR

Jyoti Sagar Sana

Action Classics Inspirational

4  

Jyoti Sagar Sana

Action Classics Inspirational

एक प्रयास

एक प्रयास

1 min
408

है मन निराश, हो तुम उदास,

करो एक बार फिर नया प्रयास।

जब मन हर बार थक बैठ जाय,

तू प्रारंभ कर एक नया अध्याय।


सोच अपनी हार के कारण सभी,

खुद बना अपने नए मारक सभी।

सोच कैसे, कहाँ हुई मुझसे गलतियां,

रख याद अतीत की भी झलकियां।


एकाग्र हो, शांत हो, भयहीन हो,

एक एक कदम बढ़ा,मंज़िल नशीं हो।

क्या हुआ जो साथ तेरे कोई नहीं, 

नये सफर में रास्तों से कर दोस्ती।


फिर देख चल देंगे तेरे साथ सभी,

दुख की चादर हटा,

शुरू कर तू एक नया अध्याय अभी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action