STORYMIRROR

AMAN SINHA

Romance Tragedy

4  

AMAN SINHA

Romance Tragedy

एक ही भूल

एक ही भूल

1 min
543

ना गुजरता तेरी गलियों से तो अच्छा होता

ना जाता उस चौबारे पर तो अच्छा होता

रास्ते और भी थे मेरे पास मंज़िल तक जाने के लिए

जो तेरी राह ना चुनता तो अच्छा होता


न मुड़ता तुझे तकने को तो अच्छा होता

ना खोता तेरे सपनों मे तो अच्छा होता

चेहरे और भी थे हँसी कई आस पास मेरे

निगाहें तुझ पर ना रुकती तो अछा होता


कतार लंबी थी लाखों तेरे दीवाने थे

जो मैं गुमशुदा होता हो अच्छा होता

मैंने तो यू ही भर दिया था पर्चा अपना

नाम मेरा जो ना आता तो अच्छा होता


कभी दिल था भारी तो कभी अक्ल मेरी

जो बात अक्ल की मान लेता तो अच्छा होता

चले थे तेरी ओर बेधड़क जो कदम मेरे

रोक लेता जो उनको तो अछा होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance