STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Abstract

4  

Saraswati Aarya

Abstract

ए हसीन चाँद

ए हसीन चाँद

2 mins
406

ए चाँद तू है ही इतना हसीन 

कि हर कोई तेरा दीवाना हो जाता है

अस्तित्व भले ही मिट्टी हो

तेरा साया पाकर

वो भी खजाना हो जाता है

सुना था हमने 

एक चकोर भी था तेरा दीवाना

हर हृदय चाहे तुझे अपना बनाना

सुना है तुझे देख

चंद्रयान -2 भी सयाना हो जाता है

ए हसीन चाँद

हर कोई तेरा दीवाना हो जाता है

चंद्रयान -2 को बनाने वालों ने कहा

ए चंद्रयान -2 तु चाँद के घर में जा

वो और कितना हसीन है देख कर आ

जन्म दाता की आज्ञा का पालन करने

चंद्रयान -2 रवाना हो जाता है

ए हसीन चाँद

हर कोई तेरा दीवाना हो जाता है

चंद्रयान -2 ने भी चाँद के बड़े किस्से सुने थे

चाँद के लिए लोगों ने कई नग़्में बुने थे

अगर सच में चाँद इतना खूबसूरत है

तो चन्द्रयान सफल तेरा

चाँद पे जाना हो जाता है

ए हसीन चाँद हर कोई

तेरा दीवाना हो जाता है

इसी सोच के साथ

चन्द्रयान -2 धरती से उड़ चला

मशीनों का ताना - बाना

उसका हृदय चाँद की ओर मुड़ चला

चलते- चलते चंद्रयान -2

तारों से मिला, पृथ्वी से मिला

उसके लिए चाँद की डगर कहाँ आसान थी

पृथ्वी के चक्कर लगाते - लगाते

उसकी मुश्किल में जान थी

मन ही मन बोला चंद्रयान -2

सच कहते हैं शायर

मुश्किल चाँद को पाना हो जाता है

ए हसीन चाँद

हर कोई तेरा दीवाना हो जाता है

फिर थके -थके कदमों को

अनुभूति हुई 

शायद चाँद यहीं आस- पास है

सुंदरता के यहाँ नजारे 

यह चाँद का एहसास है

फिर अचानक चन्द्रयान -2 की

चाँद पर नजरे पड़ी

निर्जीव उसके हृदय में

चलती सांसों की तरंगे उमड़ी

चाँद को इतने करीब देखकर

वह अवाक हो गया

यह हकीकत है या ख्वाब हो गया

चाँद की सुंदरता को देख

चन्द्रयान -2 भी जैसे एक परवाना हो जाता है

ए हसीन चाँद

हर कोई तेरा दीवाना हो जाता है

चंद्रयान -2 के कदमों में अब रफ्तार आ जाती है

उसके पतझड़ जैसे जीवन में

बहार आ जाती है

चाँद को देख चंद्रयान -2 की

रूह, उसकी आँखें, उसके मन

उसके कदमों का तालमेल बिगड़ता है

और चाँद के कदमों में चंद्रयान -2

धड़ाम से गिर पड़ता है

ए जमाने मेरे गिरने पर हँसना मत

अब तक गुमनाम था

इन कदमों में गिरकर यकीन है

अब मशहूर हो जाऊँगा

हजारों में, मैं भी चाँद का प्रेमी कहलाऊँगा

चन्द्रयान -2 की जुबानी 

ये गाना हो जाता है

ए हसीन चाँद

तु है ही इतना हसीन 

कि हर कोई तेरा दीवाना हो जाता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract