STORYMIRROR

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

4  

Umesh Shukla

Fantasy Inspirational

दृढ़ आत्मबल की दरकार

दृढ़ आत्मबल की दरकार

1 min
255

साहसी कदम उठाने को

दृढ़ आत्मबल की दरकार

निश्छल आत्मा ही धारण

करे ये पुण्य बल अपरंपार

अब दुनिया में व्यापक छल

फरेब और धोखे का व्यापार

दूर दूर तक कहीं नजर नहीं

आता मानवता का पैरोकार

हर एक महत्वपूर्ण किरदार में

दिखावे की चाह भरी बेशुमार 

खुद की श्रेष्ठता की सनक में

वो सच से मुंह फेरते बार बार

रेत में गर्दन छिपाने से कहां 

कब बची शुतुरमुर्ग की जान

इस सत्य तथ्य को जानकर 

भी सत्ताधीश रहते हैं बदगुमां

हे ईश्वर मेरे देश के राजनेताओं

को दीजिए सन्मति का दान

साहसी, विवेकपूर्ण नीतियां 

बनाकर करें जन कल्याण 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy