STORYMIRROR

Niharika Chaudhary

Drama

3  

Niharika Chaudhary

Drama

दोस्तों के साथ एक दिन

दोस्तों के साथ एक दिन

1 min
290

क्रिसमस का दिन था,

काफी दिनों बाद मिले हम

दोस्तों के लिए एक खास पल था,


साथ बैठ सबने पुराने

हर पल को याद किया,

मुस्कुराहट से भरे चेहरे को देख

एक दूसरे को गले लगाया,


दूर हो गए थे जो,

क्रिसमस पर फिर से रब ने

दोबारा उन दोस्तों से मिलवाया।


हर पल खास होता है दोस्तों के साथ,

इतनी दिन की दूरी ने ये

फिर से एहसास दिलाया।


एक एक दिन याद करते थे

उन बचकानी हरकतों को,

वो हरकतें फिर एक बार

दोहराने को दिल चाहा,


दोस्तों के साथ वो एक दिन

अपने आप में ही खास था,

प्यार, भरोसा और इंतज़ार के बाद

वो पल कुछ खास था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama