STORYMIRROR

दोस्ती

दोस्ती

1 min
26.8K


ज़िंदगी में जब जो मिला

मैंने उससे दोस्ती कर ली

उस दोस्त के साथ जो मिला

मैंने उससे भी दोस्ती कर ली


जब खुशी थोड़ी मिली तो

मैंने खुशी के साथ

गम से भी दोस्ती कर ली

जब जीत मिली तो

जीत के साथ

हार से भी दोस्ती कर ली


अकेला था जब तो

तन्हाई के साथ

शराब से दोस्ती कर ली

फिक्र हुई जब तो

अपने यार फिक्र को उड़ाने को

धुएँ से दोस्ती कर ली


इश्क भी जब किया तो

इश्क के साथ

बेवफ़ाई से भी दोस्ती कर ली

ज़िंदगी तो थी मेरी यार पहले से

आज मैंने मौत से भी अपनी

दोस्ती कर ली...!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Priyank Agrawal

Similar hindi poem from Drama