दिलों की धड़कन.
दिलों की धड़कन.
दिलों की धड़कन.
ओ मेरी प्यारी,शर्मीली रोहिणी,
तु लगती मुझे बड़ी मोहिनी।
चंचलता तेरी जैसी हिरकनी,
आंखे तेरी जैसी मृगनयनी।
मेरी भी जवानी है तेरीही दिवानी,
आओ बनाते कोई नई-नवेली कहानी।
तुम्हारा हुस्न बड़ा बेमिसाल और नमकीन,
तुम्हें कैसे बतांऊ, ओ मेरी जाने जिगर रोहिणी।
आओं कुदरत की करते सैर बनकर सैलानी,
जिंदगी हमारी-तुम्हारी है जवानी-दिवानी।
तेरे-मेरे प्यार की ऊंचाई होगी आसमानी,
शर्मसार हो जाएंगें तेरे आगे चाँद और चाँदनी।
हम एक-दूजेको करेंगे इतना प्यार मेरी राणी
लैला-मजनू की दास्तान रह जाएंगी पुराणी।
तुम्हारा अगर मुझे मिला इस जनम में साथ,
तो कट जाएंगी हमारी-तुम्हारी ये जिंदगानी।
ओ मेरी प्यारी ,शर्मीली रोहिणी,
तु लगती मुझे बड़ीही मोहिनी।
अदाएं और लचक तेरी नागिन जैसी,
चाल और नजाकत तेरी मोरनी जैसी,
मैँ तुम्हें कैसे बतांऊ,
ओ मेरी जानेजिगर रोहिणी।
इस जनममें ना मिलेगा मुजसा दीवाना,
तुम छोड़कर ये तेरा कायराना अंदाज।
जब तेरे मेरे दिल की है एकही धड़कन,
होने दो आज दो प्यासे दिलोंका मिलन।

