STORYMIRROR

Pankaj Prabhat

Drama Romance

4  

Pankaj Prabhat

Drama Romance

दिल मेरा दिल हुआ......

दिल मेरा दिल हुआ......

1 min
260

दिल मेरा दिल हुआ, तुझको पाने के बाद, 

वरना बस एक महफ़िल था, खाना-बर्बाद,

था एक समंदर जिसे, कोई हासिल न था,

ये तो साहिल हुआ, एक तेरे आने के बाद।

दिल मेरा दिल हुआ, तुझको पाने के बाद…..


तेरी चाहत के लहर ने जब, गहरे झंझोरा,

दिल मेरा काबिल हुआ, तेरे मथने के बाद,

आँखों के सीप में, तेरे अक्स का मोती लिए,

नैन मेरे रौशन हुए, बस तुझे तकने के बाद।

दिल मेरा दिल हुआ, तुझको पाने के बाद…..


ज़ुस्तज़ू,आरज़ू,तमन्ना, या तू, सब एक ही बात है,

ज़िन्दगी,धड़कन,साँस, या तू, सब एक ही बात है,

जाने-बहार तुझसे ही तो, पंकज में है खुशबू,

सियाही ये, रौशनाई हुई, तुझपर लिखने के बाद।

दिल मेरा दिल हुआ, तुझको पाने के बाद…..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama