STORYMIRROR

SUNIL JI GARG

Abstract Drama Inspirational

4.5  

SUNIL JI GARG

Abstract Drama Inspirational

नचिकेता के सवाल

नचिकेता के सवाल

1 min
512


हिन्दू माइथोलॉजी में 

एक चरित्र है नचिकेता 

यम से जिसने पूछे सवाल 

मूल प्रश्न जैसे अद्वैता


कठोपनिषद की है ये कहानी 

नचिकेता को, यम को दिया दान 

बाहर यमलोक के किया इंतज़ार 

यम आये तो दिये तीन वरदान 


पहला उसने माँगा ये 

पिता का गुस्सा होवे शांत 

दूजे में प्रश्न गंभीर किये 

देवी देवता का माँगा वृतांत 


मिला उसको अग्निज्ञान 

फिर पूछा रहस्य आत्मा का 

कैसे ये जीवन चक्र चले

क्या राज़ है परमात्मा का 


यमराज ने दिया फिर ब्रह्मज्ञान 

जो महान दर्शन है आज 

नचिकेता स्वर्ग से वापिस आये 

पिता को हुआ उन पर फिर नाज़ 


ब्रह्म बसा हर जड़ चेतन में 

इस महाशून्य का ब्रह्म केंद्र 

उसका अंश ही हमें चलाता

मन, बुद्धि और ये पंचेन्द्र।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract