STORYMIRROR

प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Drama Inspirational

4  

प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Drama Inspirational

"पौराणिक"

"पौराणिक"

1 min
297

सृष्टि के आरम्भ से अन्त तक का विवरण

पुराणों ने सुनाई हमें क्रम से कहानियाँ।

संसार की उत्पत्ति, विकास और विस्तार

आविष्कार सिद्धियों की अद्भुत जानकारियां।।


ऋषि-मुनियों की, राजा और रानियों की

देवी-देवताओं, दैत्य-दानव और अप्सराओं की

प्रेम और वीरता, साहस और धीरता की

रहस्मयी रोमांचक ऐतिहासिक जीवनियां।।


पुराणों ने गाईं तब पौराणिक कहलाईं

अनुभूति और अनुभव ने विद्वानों से लिखवाईं।

विवरण था वर्णन था विस्तार दिया था

आनेवाली पीढ़ी को बहुमूल्य खजाने की चाबियां।।


हर एक पात्र विशेषताओं से सज्जित था

वीर धीर ज्ञान की विशिष्टताओं से विभूषित था।

अठारह पुराण और भागवत् में छिपी अमूल्य धरोहरें

पाप-पुण्य, धर्म-अधर्म, कर्म और अकर्म के

सुन्दर व्याख्यान की दंत कहानियां।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from प्रीति शर्मा "पूर्णिमा

Similar hindi poem from Drama