STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Abstract Drama Tragedy

4  

V. Aaradhyaa

Abstract Drama Tragedy

मोक्ष दुर्लभ क्यूँ कर है

मोक्ष दुर्लभ क्यूँ कर है

1 min
254

संपूर्ण दैवीय गुण लेकर

     वह धरती पर आया है।     

मोक्ष की लेकर इच्छा

    वह धरती पर काया लेकर आया है।  


देवताओं को भी दुर्लभ है

     इहलोक की कुछ ऐसी माया है।

मनुष्य स्वच्छ और पवित्र देह

    लेकर इस धरती पर आया है।


प्रभु का दूत बनकर

     वह सब का उद्धार करने आया है।

इस धरती पर वह सब से

     अनहद असीम प्यार करने आया है।     

लेकिन संसार पर माया ने

      कुछ ऐसा वृहद जाल बिछाया है।

कि पता भी नहीं चला कब

      पवित्र मन कलुषित हो आया है।       

अनेकों विकारों ने डेरा डाला है 

       और कोमल मन को यूँ भरमाया है।

उलझ गया है मानव यूं ही

      इस संसार में सब कुछ भुलवाया है। 


मानव परमात्मा का एक दूत है

       यह तथ्य भी बस एक माया है। 

यूं ही धरती पर आवागमन के ,

     चक्र में प्राणी फंसकर रहता आया है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract