STORYMIRROR

दिल लगाने वाला

दिल लगाने वाला

1 min
14K


ताउम्र मेरी खुशियों के लिए लड़ने वाला

ख्वाब सब तोड़ गया ख्वाब दिखाने वाला


क्या कोई और दर्द बाकी जो मुझको देने हैं

सारे दर्द देके गया दर्द मिटाने वाला


की मैं वाे ऐसा था जो भूल चूका खुद को ही

याद के साथ गया याद दिलाने वाला


कहानिया तो सबके दिल में बहुत होती है

क्याें कोई और नहीं कहानी सुनाने वाला


कि एक वो ही है जो राज़ सारे जानता था

राज़ सब खोल गया राज़ छिपाने वाला


वाे जो ये कहता था की तुम मुझे भूल जाआेगे

भूल कर खुद ही गया याद रखने वाला


कि प्रिंस इस दिल में कोई और जगह है ही नहीं

सब दिल तोड़ गया दिल लगाने वाला।।





विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama