STORYMIRROR

हाँ सच है प्यार तुम्ही से

हाँ सच है प्यार तुम्ही से

1 min
13.5K


तुम्हारे हर प्रश्नों का उत्तर आज तुम्हे में देता हूँ 

हाँ सच है प्यार तुम्ही से करता हूँ 

तुम्हारे चेहरे पर उदासी जब भी देखता हूँ 

लगता है मैं ख़ुद को भूल सा जाता हूँ 

क्यूं हर बार कहने से डरता हूँ 

हाँ सच है प्यार तुम्ही से करता हूँ 

तुम्हारी आँखों में नमी जब भी देखता हूँ 

हर बार खुद को व्याकुल पाता हूँ 

क्यूं चहकार भी कह न पाता हूँ 

हाँ सच है प्यार तुम्ही से करता हूँ 

तुम्हारे चेहरे की हंसी जब भी देखता हूँ 

न जाने क्यों ख़ुद को बेहद खुश पाता हूँ 

चाहकर भी जो छुपा न पाता हूँ 

हाँ सच है प्यार तुम्ही से करता हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance