STORYMIRROR

कर पाओगी क्या

कर पाओगी क्या

1 min
13.8K


साथ चलने की बात चली है 

तुम साथ हमारे चल पाओगी क्या 

वादा ए फ़रामोश इस दुनिया में 

तुम वादों को हमारे निभा पाओगी क्या 

झुककर ही हमेशा रिश्तों को निभाया है मैंने 

तुम इन मायनो को थोड़ा बदल पाओगी क्या 

बेवफ़ा बेवफ़ा और बेवफ़ा बस यही तो है 

तुम वफ़ा का नाम थोड़ा कर पाओगी क्या 

अब अासां नहीं लगती ये बेअदब ज़िंदगी हमें 

तुम थोड़ा अासां इसे कर पाओगी क्या 

चलो चले जाना आज़ाद हो तुम 

पर मुझसे दुर जाकर रह पाओगी क्या


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance