STORYMIRROR

Jisha Rajesh

Romance

4  

Jisha Rajesh

Romance

दिल दे कर देखो

दिल दे कर देखो

2 mins
420

अल्फाज़ों से नही एहसासों से बात कर।

चेहरा तो नक़ाब है, देख मेरे दिल में उतर कर।

दुनिया कहती है, क़यामत आयी तो साथ बहा ले जायेगी।

मैने कहा अच्छा है, दूसरी दुनिया में तुमसे मोहब्बत करने की सहूलियत मिल जायेगी।


एहसास इतने कमज़ोर नहीं की अँधेरा उन्हें मिटा सके।

प्यार में इतनी ताकत है कि वो मौत को भी हरा सके।

बेख़ौफ़ मोहब्बत मज़िल की कभी परवाह नहीं करती।

आग के दरिया में डूबने को तैयार नैय्या, कभी पार नहीं लगती।


प्यार जिसने किया नहीं, वह क्या जाने यह मर्ज होता है क्या?

इतना मजा, इतना नशा किसी जाम में होता है क्या?

आप को ख़ुद नहीं पता, आप किस राह पर चल रहें हैं।

ये तो अमृत है जनाब, जिसे आप विष कह रहें हैं।


तूफ़ान में जो साथ छोड़ दे वो प्यार, प्यार नहीं। 

पतझड़ से जो हार जाए वो बहार, बहार नहीं।

विश्वास कीजिए तो आँख बंद कर कीजिए, वरना न कीजिए।

प्यार कीजिए तो पूरे मन से कीजिए, वरना न कीजिए।


मेरे दिल की बात कह कर आप मेरे अल्फ़ाज़ ले गए।

एहसास में एहसास पिरोकर मेरा दिल ले गए।

परवाने से पूछो दीवानगी होती है क्या? 

प्यार में मिट जाने से बड़ी कुर्बानी होती है क्या?

किनारा तो क़ायर पकड़ कर बैठ जाते हैं।

दीवाने तो प्यार के सागर में बेख़ौफ़ डूब जाते हैं।


दिल को ख़ैरात की तरह बाँटने का इल्ज़ाम न लगाईए।

बाँटने की चीज़ तो खुशियाँ हैं, बस बाँटते जाईए।

प्यार सच्चा तो वो है जो बदले में कुछ भी नहीं माँगता।

दिल के बदले दिल और प्यार के बदले प्यार भी नही चाहता।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance