STORYMIRROR

Manjula Pandey

Inspirational Children

4  

Manjula Pandey

Inspirational Children

दीवार पत्रिका

दीवार पत्रिका

1 min
757


जश्न -ए-दीवार पत्रिका में एक

एक छोटा -सा प्रयास अपना भी।

नन्हें-नन्हें हाथों से कमाल कुछ      

अदना -सा अभियान हो अपना भी।।


कर्म रूप में उत्तरदायित्व को परिणित

  कर ऐसा इक अभियान चलायें।

दीवारों पर छोटे-छोटे हर्फों के अंकन

से दीवारों की मौनता को स्वर दे जाएं।।


  संचित कर एक -एक हर्फ को

  अल्फाजों का संसार बसायें।

अल्फाजों का सुनहरी संसार बसा कर

 भावों की अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाएं।।


प्रभु ने दिया है अदना-एक जहान सभी को

      चिंतन की क्षमता भी दी है

      प्रदत्त शक्ति पूर्ण समेट कर

      गूंगी हैं जो अब तक दीवारें

      इक नव प्रयोग आगाज से

   इन दीवारों को भी बोलना सिखलायें।।


    प्रभु ने हमको जिस गुर से नवाजा

      गुर सौंप कर उन शिष्यों की

 प्रखर रचना धर्मिता को नव आयाम दे जाएं।

    ज्ञानदायिनी मां मंदिर की दीवारों को

      दीवार पत्रिका का मान दिलायें।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational