STORYMIRROR

Sheetal Dange

Romance

3  

Sheetal Dange

Romance

धरोहर

धरोहर

1 min
197

कितनी भी तस्वीरें ले लो,

छाप बस दिलों पर छूटेगी।

मूरत छोटी हो , या बड़ी

वक्त आने पर टूटेगी ॥


तेरी आँख की पुतली ने,

जो पल पकड़े हैं मन पर;

जीवन का बस वही है हासिल

वही है असल धरोहर ॥


शुक्राना उस मालिक का ,

जिसमें रंग हज़ार दिए।

आवन-जावन रूप बनाए,

मनस सभी के तार दिए ॥


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance