धर्म और मजहब के नाम पर हैवान
धर्म और मजहब के नाम पर हैवान
धर्म और मजहब के नाम पर हैवान क्यों बनाते हो,
अगर कोई इंसान इसे गलत माने या समझे तो उसे गले लगाने कि जगह मारते क्यों हो।
क्या तुम इंसान नहीं या इंसान वो नहीं,
जो इस धर्म और जाति के भेद भाव को त्याग कर सभी को हिम्मत देता है,
वो बोल रहा है चिल्ला -चिल्ला कर,
हम सभी इंसान है और इंसान बन कर साथ रहो।
क्यों करते हो मतभेद धर्म और जाति के नाम पर।
जिसने तुमको बनाया उसी ने हमको बनाया,
फिर कहाँ से धर्म और जाति और मजहब आया।
बनाने वाले ने जिंदगी और मौत तो सभी को एक दिन कुदरत की बात है,
पर विश्वास करें उसने कोई जाति, धर्म और मजहब नहीं बनाया होगा।
इस कलयुग दुनिया में चुनौतीपूर्ण में खुद को ही खो जाने का अनुसरण करो,
तो कुछ मालूम हो कि ये धर्म और जाति कुछ नहीं है।
है तो नैतिकता और व्यवहार से बनता है जीवन सफल परीक्षण शुरू करो आज,
भूल जाओ धर्म और जाति मतभेद को,
इंसान हो तो इंसान बन कर रहो ।
माना हर कोई बोलता नहीं फिर भी एहसास
और अनुभव बताते है कि वो सोच क्या है,
ऐसा करने से क्या होगा, इस देश का विकास तो नहीं
पर ये सच है कि ये देश तबाही में शामिल हों रहा है।
जिस देश में भ्रष्टाचार, धर्म और जाति, मज़हब के नाम पर
हैवानियत देखने को मिले वो देश कैसे खुश हो जाएगा,
अपराध रोकने के नाम पर हैवान और अपराध किये जा रहे हैं
सब देशद्रोही को अपना और अपने को देशद्रोही मान रहे हैं।
तो ऐसे रिश्ते और दोस्तों के साथ खेलना कोई बड़ी बात नहीं,
बात तो तब हो जब इंसान कर्म करो और इंसान हो इंसान बन कर दिखाओ।
अब नहीं लगता कि इस कलयुग दुनिया में कोई इंसान है
असली जिंदगी में हार ही हार होती जा रही है।
बदं करो ये धर्म, मजहब और जाति के भेद भाव को त्याग दो
और एकता का अनुसरण करते हुए कुछ नया करने की हिम्मत करो,
इंसान हो इंसान बन कर दिखाओ तो माने की इस देश में अभी भी इंसानियत बाकी है।
