देश वालों की भक्ति
देश वालों की भक्ति
जिनकी है विशेष कृपा
लिखने और पढ़ने वालों पर
मिलता है लाखों में एक को
यह अनमोल वरदान
नमन हमारा स्वीकार करो
हे वीणा वाली शारदे
आए हम तेरे पूजन को
पहन तीन रंग के कपड़े
प्यारे है देश ये रंग
जिनसे बनता है हमारा तिरंगा
केसरी, सफेद और हरा
सरस्वती माँ की बरसी कृपा
भारत वर्ष की भूमि पर
उतरी है वो धरती पर
जिस दिन है गणतंत्र दिवस
उस देश का, भारत जिसका नाम है
कैसा ये योग है प्रभु
देश का होगा कल्याण
ये माँ ने दिया वरदान
समझदारी से काम चलेगा
तभी तो देश आगे बढ़ेगा
भिन्न-भिन्न फुल खिलेंगे
बहती कला-संगीत के झरने
देश-विदेश में नाम होगा
हर नन्हें परिंदे का
यही वरदान देना माँ
बसंत आयी, खुशियाँ लाई
आया गणतंत्र दिवस है
आज त्योहार मनाने को
बैठा सारा भारत वर्ष है।
