STORYMIRROR

Neha Prasad

Tragedy Inspirational

3  

Neha Prasad

Tragedy Inspirational

चप्पल

चप्पल

1 min
218

मां.. मुझे नहीं पहनना चप्पल,

यह मेरे मार्ग में बाधा पहुंचाती है।

ज़रा सा भी लगे ठोकर,

यह तुरंत टूट जाती है ।

थोड़ी सी भी कीचड़ उछले,

यह पूरे पैर को गंदा कर देती है।

जब भी चाहूं तेज गति से आगे बढ़ना,

यह मेरी रफ्तार धीमी कर देती है।

मां! मुझे चलना नहीं दौड़ना है,

इस बात को तुम समझो ना।

नहीं पहनना ये चप्पल..

मुझे लड़कों वाले जूते दिला दो ना !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy