STORYMIRROR

राजेश "बनारसी बाबू"

Comedy Others Children

4  

राजेश "बनारसी बाबू"

Comedy Others Children

चन्दा मामा

चन्दा मामा

1 min
271

कागज का पतवार बनाकर,

चन्दा मामा के घर जाएंगे।

दूध दही मिश्रित मेवा

छक कर भोग लगाएंगे।

मम्मी डैडी तुम अब चलना,

चिंटू पिंटू तुम सब चलना।

चंपक बिल्लू छोटा भीम,

हम सब साथ में जाएंगे।

चन्दा मामा के घर जाकर,

धमा चौकड़ी मचाएंगे।


कागज का पतवार बनाकर,

उस रिंकी को ललचाएंगे।

मम्मी डैडी जल्दी बैठो ,

ज्योति रति तुम मत बैठो।

अच्छे बच्चे सब जाएंगेे,

गंदे बच्चे अब रह जाएंगे।

चींकी अपनी जादू छड़ी लेना,

सोनू मोनू संग मत रहना।

कागज का पतवार बनाकर,

फिर हम नानी के घर जाएंगे।

 हम अपनी नानी के गोद में,

बैठकर पूरा पकौड़ी खाएंगे।

हिमांशु भैया लड़ता रहता,

हम उसको मार भगाएंगे।

कागज का पतवार बनाकर,

चन्दा मामा के घर जाएंगे।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy