छूटे हाथ, छूटे साथ
छूटे हाथ, छूटे साथ
जब तक हाथों में हैं हाथ
छूटता नहीं है साथ
कभी कभी मजबूरी में
छूटता है हाथ,
और कभी अपने ही
छोड़ जाते हैं साथ
मतलब की इस दुनिया में
पकड़ते ही हैं छोड़ने को हाथ
मतलब निकला साथ छूटा,,
दुनिया में ना रहा भरोसा
प्यार का, और ना यार का
जब तक है हाथों में हाथ
तब तक का ही है साथ
छूटे हाथ, टूटा साथ।
