STORYMIRROR

Geetanjali pathak

Drama

3  

Geetanjali pathak

Drama

छोटी सी चिड़िया

छोटी सी चिड़िया

1 min
445

बाबुल की बिटिया, राज दुलारी,

अंगना बाबुल का महकाए।

दूर देश से आई है ,अप्सरा

संग हजारों खुशियाँ है लाई।


रंग बिरंगी, अनोखी है दुनिया ,

रंग बिरंगे पंछी यहाँ पर।

मीठे - मीठे राग सुनाए

मीठे - मीठे राग सुनाए।


छोटी सी चिड़िया पंख फैलाए,

उडने चली है, आसमान में।

बाबुल का अपने हाथ पकड़ कर,

ममता की छाँव में पल, बढ़ कर।


सपने आँखों में सँजो कर,

नीले गगन में उड़ने चली है,

नीले गगन में उड़ने चली है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama