STORYMIRROR

Karishma Gupta

Romance

2  

Karishma Gupta

Romance

छल

छल

1 min
491

तेरा मुझ से मिलना किस्मत का छल है।

जो ज़िंदा है मुझ में वो बीता हुआ कल है।।


वो छोटा सा अरसा और कुछ मुलाक़ातें,

उस बीते समय की कुछ प्यारी सी बातें,

सब समेटी हूँ अब तक जिसका न कोई हल है,

तेरा मुझसे मिलना किस्मत का छल है।


हूँ जानती बनाई जो कहानी है मैने,

ये और कुछ नहीं मेरे मन का वहम है।

है झूठ के रिश्ते और स्वार्थ की दुनिया ,

पर जो भी है जैसा मेरी जिंदगी का पल है ।


तेरा मुझ से मिलना किस्मत का छल है।

जो ज़िंदा है मुझ में वो बीता हुआ कल है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance