STORYMIRROR

Pramila Singh

Drama

1  

Pramila Singh

Drama

चौकीदार फिर सत्ता में आया है

चौकीदार फिर सत्ता में आया है

1 min
352

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने आज सबको फिर चौंकाया है

जिसे चोर कहते थे तुम, वह चौकीदार फिर सत्ता में आया है।

जिसके ऊपर नफरत की राजनीति करने का इल्जाम था

जो धर्म के नाम पर बांटने के लिए बदनाम था।


देश की अधिकांश जनता ने मिलकर उसको गद्दी पर बैठाया है

जिसे चोर कहते थे तुम, वह चौकीदार फिर सत्ता में आया है।

जिसके शासन में अराजकता थी, भय का माहौल छाया था

जिस के कुशासन से बचाने के लिए तुमने हाथ बढ़ाया था।


दामन तुम्हारा छोड़कर लोगों ने साथ उसका निभाया है

जिसे चोर कहते थे तुम, वह चौकीदार फिर सत्ता में आया है।

वह अमीरों का मित्र था तुम गरीबों के हमसाये थे

गरीबों की मदद के लिए तुमने 72000 भी बढ़ाए थे।


वह बेरोजगारी का जनक था तुमने रोजगार के सपने दिखाए थे

जनता ने फिर क्यों उसी को अपना मुखिया बनाया है

जिसे चोर कहते थे तुम वह चौकीदार फिर सत्ता में आया है।


तो सुनिए राहुल जी तुम्हारे हिस्से में क्यों यह शिकस्त आई है

हमने एक बार फिर क्यों चौकीदार से उम्मीद लगाई है।

लाख बुराई हो उसमें पर हमको उसकी नियत पर भरोसा है

तुम तो हो महलों के राजकुमार वह लगता हमको अपनों सा है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama