STORYMIRROR

Pramila Singh

Inspirational

4  

Pramila Singh

Inspirational

सही समय की करो प्रतीक्षा

सही समय की करो प्रतीक्षा

1 min
96

हे मन इतना अधीर होना नहीं अच्छा,

तुम करो सही समय की प्रतीक्षा।


माना की चीजें तुम्हारे हिसाब से नहीं चल रही,

तुम्हारी कोशिशें सफलता में नहीं ढल रही,


शायद ले रहा कोई तुम्हारी परीक्षा

तुम करो सही समय की प्रतीक्षा।


माना हर कदम एक नई उलझन है राह में

पर तुम हमेशा रखना मंजिल अपनी निग़ाह में


असर वो रखना सदा अपनी चाह में

की भाग्य खुद कहे, जैसी तुम्हारी इच्छा

मन तुम करो सही समय की प्रतीक्षा।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational