STORYMIRROR

Pramila Singh

Inspirational

3  

Pramila Singh

Inspirational

मैदान में उतरना पड़ता है

मैदान में उतरना पड़ता है

1 min
159

दूसरों पर टीका टिप्पणी करने से कुछ नहीं होता

हालात बदलने के लिए मैदान में उतरना पड़ता है।


किनारे बैठ कर लहरों को गिनने से कुछ नहीं होता

पार उतरने के लिए मंझधार से गुजरना पड़ता है।


कुटिया की ठंडी छांव में बैठे रहने से कुछ नहीं होता

आग में खुद को तपा कर निखरना पड़ता है।


आसान राहों को खोजते रहने से कुछ नहीं होता

ऊंची नीची डगर पर ही आगे बढ़ना पड़ता है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational