STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Tragedy

“ बुजुर्ग और कंप्युटर ”

“ बुजुर्ग और कंप्युटर ”

1 min
364


उम्र के साथ -साथ एकाकी के प्रवेश द्वार खुल जाता है

औरों की क्या बात कहें हम अपना भी दूर हो जाता है

साथी छूट जाते हैं बच्चे खुद में मशगूल हो जाते हैं

सब अपनी -अपनी दुनियाँ में सब खो जाते हैं

घर में कभी एक लैंड्लाइन टेलीफोन हुआ करता था

सब लोगों से गुफ़्तगू कुछ ना कुछ हुआ करता था

अब अनगिनत सिममोबाईल में तो हमने भर दिया

पर अपनों को अपनों से जमकर किनारा कर लिया

यह तो अच्छा हुआ कि डिजिटल का साथ हो गया

हम लोगों से जुड़ गए और सारा विश्व करीब आ गया ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy