STORYMIRROR

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

4  

Dr Lakshman Jha "Parimal"Author of the Year 2021

Inspirational

"साथी "

"साथी "

1 min
9

मुझे है गर्व अपनों पर मिला है आपका ही साथ !
कभी छूटे नहीं बंधन ना छूटे आपका ही हाथ !!
सदा हो प्रेम की बारिश सदा हो साथ अपनों का !
ना बिछुड़े हम कभी दोनों महल बन जाय सपनों का !!
कभी जो हम भटक जाएँ मुझे तुम राह दिखलाना !
संभालना भूल जायेँ हम सहारा तुम मेरा  बनना !!
अकेले कुछ नहीं होता नहीं मंजिल को पा सकते !
कोई यदि साथ भी ना हो मजे से जी नहीं सकते !!
खुशी के पल में हम दोनों मजे से गीत गाएँगे !
नहीं गम पास आएगा सदा ही मुस्कुराएंगे !!
===================
डॉ लक्ष्मण झा परिमल
11  1 2026


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational