STORYMIRROR

Amjad Raza

Romance

2  

Amjad Raza

Romance

बस यही मेरी कहानी है

बस यही मेरी कहानी है

1 min
7.3K


कुछ अनकही सी दास्तां है,

कुछ अनकहे फसाने हैं,

कुछ बेरुखी सी मोहब्बत है,

कुछ इश्क़ है जो रूहानी है,

कुछ तू कहे कुछ मैं कहूं,

कुछ बात फिर भी छुपानी है,

बस यही मेरी कहानी है।


कुछ कह गया कुछ रह गया,

कुछ दर्द थे जो मैं सह गया,

कुछ दर्द है जो तुझे सुनानी है,

कुछ आंखों में है कुछ बह गया,

कुछ किस्से हैं जो तुझे बताने है,

बस यही मेरी कहानी है।


कभी तू पास है कभी दूर है,

कभी खुश मिज़ाज कभी मगरूर है,

कभी तू बोलता तो कभी राज़ खोलता,

कभी बिन कहे भी कुछ कह गया,

कुछ आँसू है जो तुझसे छुपानी है,

बस यही मेरी कहानी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance