STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Fantasy

4  

Sonam Kewat

Romance Fantasy

बस थोड़ी और मोहब्बत

बस थोड़ी और मोहब्बत

1 min
194

ना तुम मुझसे दूर जाना चाहते हो 

और ना मैं तुमसे दूर जाना चाहती हूं 

थोड़ी दूर और अपने साथ चल लेने दो

बस थोड़ी और मोहब्बत कर लेने दो 


आसान नहीं लोगों के खिलाफ जाना 

आसान नहीं यूं हमारा साथ रह पाना 

नफरत इस दुनिया की सह लेने दो 

बस थोड़ी और मोहब्बत कर लेने दो 


तुम आओगे तो फिर ना जाओगे और

हम चले गए तो वापस नहीं पाओगे 

वक्त को भी अपना काम कर लेने दो 

बस थोड़ी बेवक्त मोहब्बत कर लेने दो 


बड़ी मुश्किलों से कोई नाम कमाता है

पर इश्क में सब कुछ दांव लगाता है

बदनाम हो गया हूं तो थोड़ा ठहर लेने दो

बस थोड़ी और मोहब्बत कर लेने दो 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance