STORYMIRROR

Asha Pandey 'Taslim'

Drama

2  

Asha Pandey 'Taslim'

Drama

बंदर

बंदर

1 min
3.4K


बंदर क्यों उछलते हैं

डाल-डाल

एक डाली पर बैठकर

थाम लेते हैं दूसरी डाली

फिर पकड़ लेते हैं तीसरा डाल

चौथा, पाँचवा, छठा


उन्हें सारा वृक्ष चाहिये

पकड़ वाला भी दूर वाला भी

लालच का बंदर मारता है उछालें

एक जगह से दूसरे जगह


यह भी एक विषय ही था मेरे लिये

खिड़की से देख रही थी पोखर के पास

बंदर को बंदर बनाये रखने के लिये

लालच के डाल पर

पकड़-धकड़ का नाच जारी था

जब भी देखा डाल-डाल देखा


बंदर के विषय में

ये जानकारी काफी है

धीरे से मैंने दिल में कहा

और खिड़की बंद करदी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Asha Pandey 'Taslim'

Similar hindi poem from Drama